2025 OTW चुनाव समयरेखा और सदस्यता की समय सीमा

OTW निर्वाचन समिति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि निदेशक मंडल के नए सदस्यों की तैनाती
के लिए 2025 चुनाव की समय-सीमापोस्ट कर दी गई है।

जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, जिक्सिन झांग ने कार्यकाल समाप्त होने से कुछ समय पहले ही निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस साल, निदेशक मंडल से निम्नांकित निदेशक अपने पदों की अवधियों के अंत के कारण पदत्याग कर रहे हैं:

  • Jennifer Haynes

OTW के बोर्ड पर 7 निदेशक मौजूद हैं और इस साल OTW सदस्य बोर्ड पर 3 साल की अवधियाँ निभाने के लिए 2 नए सदस्यों का चुनाव करेंगे।

इस साल का चुनाव अगस्त 15-18 को होगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित करने की समय सीमा जून 20 है।

हमेशा की तरह, चुनाव सदस्यता की समय सीमा 30 जून है। यदि आप मतदान में रुचि रखते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि उस तिथि से आपकी सदस्यता सक्रिय है। रसीद UTC में दिनांकित किये जाते हैं। कृपया अपने दान की तिथि के लिए अपनी रसीद को जांचें। यदि आपका दान 30 जून UTC के बाद किया गया था, तब आप मतदान के लिए अयोग्य ठहराए जायेंगे। यदि आपको सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका दान समय सीमा से पहले किया गया था, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर संपर्क फ़ॉर्म < /a> का उपयोग करके हमारी विकास और सदस्यता समिति से संपर्क करें और “क्या मेरी सदस्यता चालू है/क्या मैं वोट देने के योग्य हूं?” का चयन करें। Read More

2024 OTW बोर्ड मतदान अब खुल गया है!

चुनाव शुरू हो गया है!

प्रत्येक OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) सदस्य, जो 1 जुलाई, 2023 और 30 जून, 2024 के बीच शामिल हुएँ हैं, के पास अब तक एक मतपत्र होना चाहिए। यदि आपको मतपत्र नहीं मिला है, तो कृपया पहले अपना स्पैम फ़ोल्डर जाँचे, फिर हमसे संपर्क फ़ॉर्म द्वारा संपर्क करें। कृपया ध्यान दें कि आपकी दान रसीद पर US (अमेरिकी) पूर्वी समय की तारीख अंकित होगी, इसलिए यदि आपका दान 30 जून, 2024 के 19:59 के बाद सूचीबद्ध है, तो आप मतदान देने के पात्र नहीं होंगे। यदि आप अनिश्चित हैं कि आपका दान समयसीमा से पहले किया गया था, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें और “Is my membership current/Am I eligible to vote?” (क्या मेरी सदस्यता चालू है/क्या मैं वोट देने के लिए योग्य हूँ?) का चयन कर, हमारी विकास एवं सदस्यता समिति से संपर्क करें।

चुनाव अगस्त 19, 2024, रात्रिकाल 11:59 यू.टी.सी. तक चलेगा; यह पता लगाने के लिए कि वह आपके लिए कौन सा समय होगा, समय क्षेत्र कनवर्टर ,को देखें।

मतदान करने के पश्चात, आप ट्विटर/X पर जा सकते हैं, और हैशटैग #OTWE2024 का अन्य मतदाताओं से मिलने और उनसे बातचीत करने के लिए उपयोग कर सकते हैं! हमें आपसे सुनकर अत्यंत खुशी होगी!


OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें हमारा अपना संग्रह (AO3), फ़ैनलोर, खुले दरवाज़े, परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम एक प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, दाता-समर्थित संगठन है। OTW की वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें।.

2024 OTW चुनाव उम्मीदवारों का ऐलान

उम्मीदवारों का ऐलान

OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) को 2024 के चुनाव के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है (प्रथम नाम के अनुसार वर्णानुक्रम में) :

  • C. Ryan S. (सी. रायन एस.)
  • Erica F. (ऐरीका एफ.)
  • Rachel L. (रेचेल एल.)
  • Tish S. (टिश एस.)

क्योंकि हमारे पास 2 स्थान और 4 उम्मीदवार हैं, साल 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा, यानी, कौन उम्मीदवार स्थान भरेंगे निर्णय लेने के लिए OTW के सदस्य मतदान करेंगे। Read More

टिश एस. का परिचय और मंच

परिचय

टिश एस. (स्त्रीलिंग सर्वनाम) ने ‘९० दशक के उत्तरार्ध में फ़ैनफ़िक्शन पढ़ना शुरू किया जब कई लेखक अपने स्वयं के वेबपेज रखते थे या विशिष्ट फ़ैंडमों के समाचार-समूह में पोस्ट करते थे, जिससे नवीन फ़ैंडमों को खोजना बहुत कठिन होता था। २०१० के उत्तरार्ध में Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) का पता लगाने से उनकी पढ़ने की आदतों में बदलाव आया और उनके द्वारा अनुगमित फ़ैंडमों की संख्या प्रारम्भिक दो से आगे बढ़ी। उन्होंने IT और सॉफ़्ट्वेर कंपनियों में तकनीकी सहायता से लेकर खाता व परियोजना प्रबंधन, प्रशिक्षण, ज्ञानधार प्रशासन, और अन्य प्रणाली प्रशासन भूमिकाओं तक विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। २०१३ में सम्प्रदाय को प्रत्यर्पण करने के लिए और संभाविक व्यवसाय-परिवर्तन हेतु अतिरिक्त अनुभव इकट्ठा करने के लिए उन्होंने परीक्षक के रूप में स्वयंसेवक कार्य करने का निर्णय लिया। हालाँकि उस अनुभव की ज़रूरत आख़िरकार नहीं पड़ी, वे OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के लिए स्वयंसेवक बने रहने में आनंद लेती हैं, और Open Doors (खुले दरवाज़े) के साथ वे आयात सहायक के रूप में जुड़कर बाद में परामर्शदाता बनीं। Read More

सी. रायन स्मिथ की जीवनी और मंच

जीवनी

सी. रायन स्मिथ: रायन की फ़ैंडम में रहने की शुरुआती यादें स्कूल से पहले सुबह के समय अपने पिता के साथ Pokémon और Yu-Gi-Oh! देखने से जुड़ी हैं। वे अपनी कक्षा के अन्य बच्चों के साथ शो और खेलों के बारे में बात करना और मित्रता की उस परिचित भावना को महसूस करना याद करते हैं, जो आज हम सब महसूस करते हैं। हालाँकि, यदि उनसे पूछा जाए, तो वे बताएँगे कि बड़े पैमाने पर फैन्डमों के साथ उनकी पहली सच्ची मुलाकात वर्षों बाद 2008 में हुई, जब उन्होंने अपने प्रारंभिक फैनफ़िक उपभोग के रूप में लेखन-आधारित भूमिका-निर्वाहन गेमों के लिए ऑनलाइन मंचों और Fanfiction.net का उपयोग करना शुरू किया। रायन ने विश्वविद्यालय में २०१३ में अपने पहले वर्ष के दौरान OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के लिए पहली बार स्वयंसेवा शुरू की; व्यक्तिगत स्थितियों के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए OTW को छोड़ा, और २०१५ में वे स्वयंसेवा में दुबारा जुड़ गए। तबसे उन्होंने विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी में विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त कर एक सुरक्षा इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू किया है। Read More

एरिका एफ. की जीवनी और मंच

जीवनी

एरिका एफ.OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) की स्थापना के लिए मौजूद थीं और उन्होंने कुछ शुरुआती चर्चा समूहों में भाग लिया था। OTW के गठन के बाद, वह फैनलोर में शामिल हो गईं जहां उन्होंने 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है। उन्होंने टैग आयोजक के रूप में भी कुछ समय बिताया, और बाद में खुले दरवाज़े फैनज़ीन संरक्षण परियोजना में शामिल हो गईं, जहां वह पिछले कुछ वर्षों से स्वयंसेवा भी कर रही हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक से बचते हुए उनकी ऑनलाइन फ़ैनिश गतिविधियाँ ईमेल सूचियों से लेकर फ़ोरम, लाइवजर्नल, ड्रीमविड्थ, टम्बलर से डिस्कॉर्ड तक चली गईं। 2022 में, उन्होंने अपने प्रशंसकों को बेहद रेट्रो दिशा में ले लिया और फैंटेसी एमेच्योर प्रेस एसोसिएशन, विज्ञान कथा मेलिंग सूची (कागज़, ईमेल नहीं) में शामिल हो गईं, जो 1938 से सक्रिय है।

OTW के बाहर, वह दस्तावेज़ प्रसंस्करण में काम करती हैं और अपनी नौकरी से प्यार करती हैं। वह एक अन्य फैनिश गैर-लाभकारी संगठन के बोर्ड में हैं, उन्होंने इंडी प्रकाशन में काम किया है, और कई विज्ञान कथा सम्मेलनों में कर्मचारी रही हैं।

बाकी सभी के दो साल बाद प्रशंसकों के समूह में शामिल होने की उनकी प्रवृत्ति है, जिसका मतलब है कि वह शुरुआती चर्चाओं और हेडकैनन के प्रशंसकों में बदलने से चूक जाती हैं, लेकिन पढ़ने के लिए बहुत सारे पूर्ण किए गए लंबे फ़िक हैं। वह लगभग हमेशा प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं; वह अभी भी उन प्रशंसकों में रुचि रखती हैं जिन्हें वह लाइवजर्नल और उससे पहले पसंद करती थी। Read More