2026 OTW चुनाव समयरेखा और सदस्यता की समय सीमा

OTW निर्वाचन समिति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि निदेशक मंडल के नए सदस्यों की तैनाती
के लिए 2026 चुनाव की समय-सीमा पोस्ट कर दी गई है।

इस साल का चुनाव अगस्त 14-17 को होगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित करने की समय सीमा जून 30 है।

हमेशा की तरह, चुनाव सदस्यता की समय सीमा 30 जून है। यदि आप मतदान में रुचि रखते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि उस तिथि से आपकी सदस्यता सक्रिय है। रसीद UTC में दिनांकित किये जाते हैं। कृपया अपने दान की तिथि के लिए अपनी रसीद को जांचें। यदि आपका दान 30 जून UTC के बाद किया गया था, तब आप मतदान के लिए अयोग्य ठहराए जायेंगे। यदि आपको सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका दान समय सीमा से पहले किया गया था, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर संपर्क फ़ॉर्म < /a> का उपयोग करके हमारी विकास और सदस्यता समिति से संपर्क करें और “क्या मेरी सदस्यता चालू है/क्या मैं वोट देने के योग्य हूं?” का चयन करें। Read More

2025 के OTW चुनावी सांख्यिकी

अब जबकि 2025 के चुनाव समाप्त हो चुके हैं, हम आपके साथ मतदान की सांख्यिकी साझा करते हुए बेहद ख़ुश हैं!

2025 के चुनावों में हमारे पास कुल 15,138 पात्र मतदाता थे। उनमें से 2,197 मतदाताओं ने मतदान किया, जो संभावित मतदाताओं के 14.5% का प्रतिनिधित्व करता है।

इस वर्ष का मतदान प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा, जिसमें 22.8% मतदान हुआ था।

हमने डाले गए मतपत्रों की संख्या में कमी देखी, जो 3,415 से घटकर 2,197 हो गई; यह 35.6% की गिरावट को दर्शाती है। Read More

2025 OTW चुनाव परिणाम

चुनाव समिति हमारे सारे उम्मीदवारों को इस साल के चुनाव में उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहेगी। हम अपने निवर्तमान मण्डल निदेशकों जेनिफ़र हेंस और ज़िक्सिन झैंग को भी उनके मण्डल कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके साथ, हम साल 2025 के परिणाम को ख़ुशी के साथ घोषित करते हैं।

नीचे दिए गए उम्मीदवारों (अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में) को निदेशक मण्डल के लिए आधिकारिक तौर पर निर्वाचित किया गया है:

  • एलिज़ाबेथ विल्टशर
  • हारलन लीबरमन-बर्ग

मण्डल का कारोबार आधिकारिक रूप से अक्तूबर 1 को शुरू होगा। हम मण्डल के नए सदस्यों को उनकी अवधियों के लिए शुभकामनाएँ देते है।

इसके साथ, यह चुनाव अवधि समाप्त होती है। उन सभी को धन्यवाद जो ख़बर फैलाकर, उम्मीदवारों को प्रश्न पूछकर, और, बेशक, मतदान देकर शामिल हुए! हम आप सभी को अगले साल देखने की उम्मीद करते है।


OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें हमारा अपना संग्रह (AO3), फ़ैनलोर, खुले दरवाज़े, परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, दाता-समर्थित संगठन है। OTW की वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें।

2025 OTW बोर्ड मतदान अब खुल गया है!

चुनाव शुरू हो गाएं हैं!

प्रत्येक OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) सदस्य जो 1 जुलाई, 2024 और 30 जून, 2025 के बीच शामिल हुएँ हैं, उनके पास अब तक मतपत्र होना चाहिए। यदि आपको यह नहीं मिला है, तो कृपया पहले अपना स्पैम फ़ोल्डर जांचें, फिर हमसे संपर्क करें संपर्क फ़ॉर्म के माध्यम से। रसीदें UTC मे दिनांकित हैं। कृपया अपने दान की तिथि के लिए अपनी रसीद को जांचें। यदि आपका दान 30 जून UTC के बाद किया गया था, तब आप मतदान के लिए अयोग्य ठहराए जायेंगे। यदि आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका दान समय सीमा से पहले किया गया था, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करके हमारी विकास और सदस्यता समिति से संपर्क करें, और “Is my membership current/Am I eligible to vote?” (क्या मेरी सदस्यता चालू है/क्या मैं वोट देने के योग्य हूँ?) का चयन करें।

चुनाव अगस्त 18, 2025, 23:59 UTC तक चलेगा; समय क्षेत्र कनवर्टर देखें यह पता लगाने के लिए कि वह आपके लिए कौन सा समय होगा।


OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें हमारा अपना संग्रह (AO3), फ़ैनलोर, खुले दरवाज़े, परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, दाता-समर्थित संगठन है। OTW की वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें।.

OTW के सदस्यों – मतदान निर्देशों के लिए अपना ईमेल देखें

इस समय, OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के सभी सदस्य जो वोट देने के योग्य हैं, उन्हें 2025 के लिए मतदान निर्देशों से लिंक करने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ होगा। विषय पंक्ति थी “Voting Instructions for Organization for Transformative Works (OTW) Board Election” (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन (OTW) के लिए मतदान निर्देश मण्डल चुनाव)। कृपया ध्यान दें कि जिस किसी को भी यह ईमेल प्राप्त नहीं हुआ वह इस वर्ष मतदाता सूची में नहीं है और उसे मतपत्र प्राप्त नहीं होगा।

मतदान निर्देश ईमेल में मतपत्र के परीक्षण संस्करण का लिंक होता है। कृपया यह सुनिश्चित करने के लिए उस लिंक का अनुसरण करें कि पेज सही ढंग से प्रदर्शित होता है और उम्मीदवार दिखाई दे रहे हैं। यदि नहीं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप जावास्क्रिप्ट को ajax.googleapis.com और/या bootstrapcdn.com से ब्लॉक नहीं कर रहे हैं। Read More

2025 OTW चुनाव उम्मीदवारों का एलान

उम्मीदवारों का एलान

OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) को 2025 के चुनाव के लिए दिए गए उम्मीदवारों का एलान करते हुए ख़ुशी हो रही है (दिए गए नाम वर्णानुक्रम में)।

  • C. Ryan S.
  • Elizabeth W.
  • Harlan L.B.

क्यूँकि हमारे पास 2 गद्दियाँ और 3 उम्मीदवार हैं, साल 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा, यानी, OTW के सदस्य मतदान करेंगे ये निर्णय लेने के लिए कि कौन से उम्मीदवार गद्दियाँ भरेंगे। Read More