परिचय
टिश एस. (स्त्रीलिंग सर्वनाम) ने ‘९० दशक के उत्तरार्ध में फ़ैनफ़िक्शन पढ़ना शुरू किया जब कई लेखक अपने स्वयं के वेबपेज रखते थे या विशिष्ट फ़ैंडमों के समाचार-समूह में पोस्ट करते थे, जिससे नवीन फ़ैंडमों को खोजना बहुत कठिन होता था। २०१० के उत्तरार्ध में Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) का पता लगाने से उनकी पढ़ने की आदतों में बदलाव आया और उनके द्वारा अनुगमित फ़ैंडमों की संख्या प्रारम्भिक दो से आगे बढ़ी। उन्होंने IT और सॉफ़्ट्वेर कंपनियों में तकनीकी सहायता से लेकर खाता व परियोजना प्रबंधन, प्रशिक्षण, ज्ञानधार प्रशासन, और अन्य प्रणाली प्रशासन भूमिकाओं तक विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। २०१३ में सम्प्रदाय को प्रत्यर्पण करने के लिए और संभाविक व्यवसाय-परिवर्तन हेतु अतिरिक्त अनुभव इकट्ठा करने के लिए उन्होंने परीक्षक के रूप में स्वयंसेवक कार्य करने का निर्णय लिया। हालाँकि उस अनुभव की ज़रूरत आख़िरकार नहीं पड़ी, वे OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के लिए स्वयंसेवक बने रहने में आनंद लेती हैं, और Open Doors (खुले दरवाज़े) के साथ वे आयात सहायक के रूप में जुड़कर बाद में परामर्शदाता बनीं। Read More