चुनाव समिति हमारे सारे उम्मीदवारों को इस साल के चुनाव में उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहेगी। हम अपने निवर्तमान मण्डल निदेशकों जेनिफ़र हेंस और ज़िक्सिन झैंग को भी उनके मण्डल कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके साथ, हम साल 2025 के परिणाम को ख़ुशी के साथ घोषित करते हैं।
नीचे दिए गए उम्मीदवारों (अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में) को निदेशक मण्डल के लिए आधिकारिक तौर पर निर्वाचित किया गया है:
- एलिज़ाबेथ विल्टशर
- हारलन लीबरमन-बर्ग
मण्डल का कारोबार आधिकारिक रूप से अक्तूबर 1 को शुरू होगा। हम मण्डल के नए सदस्यों को उनकी अवधियों के लिए शुभकामनाएँ देते है।
इसके साथ, यह चुनाव अवधि समाप्त होती है। उन सभी को धन्यवाद जो ख़बर फैलाकर, उम्मीदवारों को प्रश्न पूछकर, और, बेशक, मतदान देकर शामिल हुए! हम आप सभी को अगले साल देखने की उम्मीद करते है।
OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें हमारा अपना संग्रह (AO3), फ़ैनलोर, खुले दरवाज़े, परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, दाता-समर्थित संगठन है। OTW की वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें।